A2Z सभी खबर सभी जिले की

देदला धाम के कष्टभंजन मंदिर शिखर पर 51 फीट का ध्वज फहरायाः महामंडलेश्वर नरसिंह दास महाराज की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ संपन्न

 

देदला धाम के कष्टभंजन मंदिर शिखर पर 51 फीट का ध्वज फहरायाः महामंडलेश्वर नरसिंह दास महाराज की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ संपन्न

राहुल सेन मांडव
मो 9669141814

Related Articles

देदला न्यूज/धार जिले के ग्राम देदला मे स्थित कष्टभंजन हनुमान मंदिर में 51 फीट ऊंचे ध्वज दंड की स्थापना की गई। यह कार्यक्रम महामंडलेश्वर संत-महात्माओं और आचार्यों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इसका आयोजन चतुर्भुज राम मंदिर के ब्रह्मलीन महंत 1008 रामनारायण दास जी की 29वीं पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया।

ध्वज स्थापना और ध्वजारोहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर डॉ. नरसिंह दास महाराज रहे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर विशेष पूजन-अर्चन, अभिषेक और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुष्पांजलि अर्पित की गई और महाआरती की गई।आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा

महामंडलेश्वर डॉ. नरसिंह दास महाराज ने बताया कि कष्टभंजन हनुमान जी की प्राचीन मूर्ति वाले इस मंदिर में ध्वज दंड की स्थापना पूरी सावधानी और धार्मिक विधि-विधान से की गई है। उन्होंने कहा कि यह ध्वज दंड न केवल मंदिर की शोभा बढ़ाएगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

राम मंदिर के ट्रस्टी परमानंद विश्वकर्मा ने ध्वज दंड की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह विशेष प्रकार का धर्म ध्वज दंड ब्रह्मांड की ऊर्जा को भगवान के गर्भगृह तक पहुंचाने वाले एक अनोखे एंटीना के रूप में कार्य करेगा। इंजीनियरों ने इसे इस तरह डिजाइन किया है ताकि तेज हवा में भी पताका स्थिर रहे।

इस अवसर पर सचिव मांगीलाल जायसवाल, सहसचिव एवं प्रवक्ता परमानंद विश्वकर्मा देदला, ट्रस्टी लक्ष्मीनारायण पाटीदार, लक्ष्मी नारायण पटेल रानीपुरा, इंद्र निकम, संतोष सुंदरलाल, रमेश जनपद, महेश ठाकुर, दूल्हे सिंह, संतोष राधेश्याम, अनिल रामेश्वर ठाकुर, शेखर कटोरिया और बगड़िया शुभम बैरागी सहित देदला तथा आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में राजभोग का आयोजन भी किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!