A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

ज्योति कलश यात्रा का आगमन

ग्राम पेरखड़, लिंबी, अजंदी मान, देवरा टेमरिया में गायत्री परिवार के पंच कुंडी यज्ञ और दीप यज्ञ होंगे।

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में ज्योति कलश यात्रा का आगमन गणपुर से हुआ। जहां पर पंच कुंडी यज्ञ सम्पन्न हुआ। साथ ही बोरुद में भी पंच कुंडी यज्ञ किया गया। गायत्री परिवार के द्वारा ग्राम में रथ यात्रा के स्वागत में मातृ शक्ति द्वारा मंगल कलश शोभा को यात्रा पूरे ग्राम निकाली गई।

Related Articles

रथ यात्रा का उद्देश्य बताते हुए गायत्री शक्तिपीठ सिंघाना के महेश राठोड़ ने बताया कि माताजी भगवती देवी शर्मा का जन्म , एवं श्रीराम शर्मा के तपस्या के 100 साल पुरा होने के उपलक्ष में यह रथ यात्रा गायत्री परिवार का संदेश लेकर गांव गांव में पहुंच रही है। गायत्री परिवार का उद्देश्य है मनुष्य सही दिशा की ओर बड़े, सही कर्म करें। गायत्री और यज्ञ को जन जन तक पहुंचाना है। जीवन में दान,देव पूजन एवं संगतीकारण का महत्व है। देवता देने वाले होते हैं हम भी जीवन में देवत्व को धारण करें। गुरुदेव ने गायत्री मंत्र के चौबीस महा पुरश्चरण कर कठोर तप किया। रथ यात्रा के साथ भारत मंडलोई, सहदेव पाटीदार, राकेश राठौड़, विजय सोलंकी एवम रात्रि दीप यज्ञ में तहसील संयोजक गिरधारी लाल मालवीय रमेश नरगेश, बादल भालके समय दान कर गायत्री परिवार का संदेश गांव गांव में दे रहे। ज्योति कलश रथ यात्रा के माध्यम से बिजाबयड़ी में भी पंच कुंडी यज्ञ सम्पन्न हुआ। झापड़ी ग्राम में रात्रि कालीन दीप यज्ञ संपन्न किया। ग्राम पेरखड़, लिंबी, अजंदी मान, देवरा टेमरिया में गायत्री परिवार के पंच कुंडी यज्ञ और दीप यज्ञ संपन्न होंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!