A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :मौदहा में धूमधाम से निकाली शिव बारात,हर हर बम बम से गूंजे शिवालय

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा। हमीरपुर।15 फरवरी मौदहा कस्बा सहित आसपास के गांवों में रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर कस्बा सहित आसपास के गांवों में शिव बारात निकाली गई वहीं शिवालयों में हर हर बम बम की गूंज के बीच शिव भक्तों ने पूजा अर्चना की है।

Related Articles

रविवार को कस्बा सहित आसपास का समूचा ग्रामीण क्षेत्र शिव भक्ति में डूबा दिखाई दिया है। शिवालयों को फूलों व बिजली की जगमगाहट से सजाया गया था। जहां सुबह से ही शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। यहां हर हर बम बम की गूंज के बीच शिव भक्तों ने अपने आराध्य देव महादेव की पूजा अर्चना की है। इसके साथ ही कस्बा के मोहल्ला फत्तेपुर स्थित शिव मंदिर से भव्य शिव बारात निकाली गई जिसमें नंदी पर सवार दूल्हा बने भोलेनाथ दर्जनों घोड़े,डीजे, गाजे-बाजे व देवी देवताओं की झांकियों के साथ अपने नाचते गाते और अबीर गुलाल उड़ाते भक्तगणों के साथ चल रहे थे।

 

यह शोभा यात्रा शिव मंदिर से आरंभ होकर तहसील मार्ग, मली कुआं चौराहा, जीजीआईसी चौराहा,थाना चौराहा से बड़ी देवी मार्ग होते हुए पुनः फत्तेपुर शिव मंदिर में सम्पन्न हुई है बारातियों के लिए जगह जगह पर श्रद्धालुओं ने स्टाल लगाकर स्वल्पाहार वितरण करते हुए पुष्प वर्षा कर स्वागत किया है। इसके साथ ही मराठी पुरा कांशीराम कालोनी से निकाली गई शिव बारात कोतवाल के नजदीक स्थित शिव मंदिर पर पहुंच पुनः अपने गंतव्य पर सम्पन्न हुई है। इसके अलावा कस्बा के स्टेशन मार्ग स्थित शिव शक्ति मंदिर में बिजली ठेकेदार राजनारायण गुप्ता, जमुना धर्मशाला के पास स्थित शिव मंदिर में अरुण कुमार शिवहरे अन्नी बाबा , ब्रजेश शिवहरे के द्वारा रुद्राभिषेक कराया गया है। वहीं नगर के हुसैनिया मोहल्ला स्थित महाकालेश्वर मंदिर, मथुरा मंदिर के शिवालय, गांधी पार्क स्थित शिवालय, शांति नगर स्थित पीपलेश्वर मंदिर के शिवालय सहित अन्य शिवालयों में पूजा अर्चना के लिए शिवभक्तों की भीड़ लगी रही है। इसके अलावा क्षेत्र में बड़ी आबादी वाले गांव सिसोलर,खंडेह,रीवन ,करहिया , कुनेहटा सहित अन्य कई गांवों में शिव बारात निकाली गई एवं शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ लगी रही है।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!