A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :ससुलियों पर दहेज़ हत्या का आरोप, पीडित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सरीला हमीरपुर।ससुरालियों द्वारा दहेज़ की मांग पूरी नहीं होने के चलते बहू को फांसी लगाकर मारने का मामला सुर्खियों में आ गया है। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते पुलिस पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही की मांग की है।

बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम महेरा निवासी घसीटा पुत्र श्यामा ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी लडकी सुबरातन की शादी करीब नौ महीने पहले जलालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ममना निवासी दिलशाद पुत्र हनीफ खां के साथ की थी। लेकिन तभी से पति दिलशाद, ससुर हनीफ, सास, देवर और ननद कम दहेज़ का ताना देकर मारपीट करते थे लेकिन लोगों के समझाने बुझाने के चलते वह अक्सर अपनी बेटी को ससुराल भेज देता था। इसी बीच तेरह जनवरी की रात ममना से एक व्यक्ति ने फोन कर जानकारी दी की तुम्हारी लडकी की मौत हो गई है और उसे पोस्टमार्टम के लिए राठ ले गए हैं। पीडित ने बताया कि वह राठ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा तो ससुराल वालों ने उसे बेटी की लाश देखने नहीं दी। पीडित ने अपनी बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही की मांग की है।

Related Articles

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button