A2Z सभी खबर सभी जिले की

‎दरधा नदी में रेलवे पुल के समीप से शव बरामद

‎दरधा नदी में रेलवे पुल के समीप से शव बरामद

‎जहानाबाद/रणजीत कुमार। जिले के दौलतपुर के समीप एक दर्दनाक घटना देर रात एक व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मिथिलेश चौधरी (टेंपो चालक) के रूप में हुई है।

‎जानकारी के अनुसार, मिथिलेश चौधरी रोजाना की तरह शाम करीब 7:30 बजे घर लौटे और टेंपो खड़ा करने के बाद शौच के लिए नदी किनारे गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे नदी में गिर पड़े। परिजन देर रात तक उनकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

Related Articles

‎सुबह होते ही स्थानीय मल्लाहों ने नदी में खोजबीन शुरू की और काफी मशक्कत के बाद रेलवे पुल के समीप से शव बरामद किया गया। शव मिलते ही पूरे मोहल्ले में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

‎बताया जाता है कि मिथिलेश चौधरी अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए टेंपो चलाते थे। घटना स्थल राजा बाजार, दक्षिण दौलतपुर के पास का है।

‎फिलहाल प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!