

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की संगठनात्मक नियुक्तियां अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम द्वारा की गई जिसमें भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयराम गावर, प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र सिंह बघेल, तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रेवतीरमन राजूखेड़ी को नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को भाजपा कार्यकर्ताओं, स्नेहीजनों ने बधाई दी। तथा प्रदेश संगठन का आभार माना। बताया जाता है कि नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति से धार जिला ग्रामीण में संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी। समाज सेवा और विकास के कार्य निरंतर आगे बढ़ेंगे।