

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। मनावर तहसील और कुक्षी तहसील के किसान रबी फसल के करेले की वैरायटी रोबोस्टो (कंपनी हेदराबाद तेलंगाना) के अमानक/नकली बीज से परेशान है। किसानों को नन्हेम्स इंडिया प्रा. ली. के बीज से भारी नुकसान हुआ हैं। किसानों ने बताया कि हमारे द्वारा रबी मौसम में करेले की वैरायटी रोबोस्टो (कंपनी – नन्हेम्स) का बीज क्रय कर खेती की गई थी, परंतु उक्त बीज से तैयार फसल में गंभीर समस्याएँ उत्पन्न हो गई हैं।
करेले की फसल में निम्न समस्याएँ देखने को मिल रही हैं- किसानों ने उप संचालक कृषि विभाग को ज्ञापन सौंपकर बताया कि फसल में अत्यंत “कम उत्पादन प्राप्त हो रहा है। जो करेला फल लग रहा है वह “टेढ़ा-मेढ़ा” हो रहा है।
फलों में “पीला पड़ना लगातार दिखाई दे रहा है। बड़े आकार के करेले में भी “पीली धारियों” आ रही हैं, जिससे फसल की गुणवत्ता खराब हो गई है। अन्य कंपनियों/वैरायटी की तुलना में इस बीज से “केवल लगभग 10% उत्पादन मिल रहा है, जिससे किसानों को ‘लगभग 90% तक का भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या से मनावर और कुक्षी तहसील के अनेक किसान प्रभावित हुए हैं तथा उनकी आजीविका पर संकट उत्पन्न हो गया है। हमें पूर्ण रूप से संदेह है कि संबंधित कंपनी द्वारा प्रदत्त बीज ‘अमानक अथवा नकली गुणवत्ता का है। हमें मुवावजा दिलवाकर कंपनी को ब्लैक लिस्टेड किया जाय।
