

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर।मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे पर उस समय हडकंप मच गया जब एक वैगनआर कार ने स्कूटी सवार दम्पत्ति को टक्कर मार दी।अमरूद बेचकर गांव वापस जा रहे स्कूटी सवार दंपती को यूपी 32एल. एन. 2334नम्बर की कार ने टक्कर मार दी। जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि पति को गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।जबकि कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

कोतवाली क्षेत्र के मदारपुर निवासी कदीरा बाबा अपनी पत्नी सहाना उम्र (45) वर्ष के साथ स्कूटी से मौदहा मण्डी से अमरूद बेचकर में गांव जा रहा था। तभी महोबा की ओर से आ रही तेज रफ्तार वैगनआर कार ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दंपति बाइक सहित सड़क किनारे खंती में गिर गये। जिसे आनन फानन में एम्बुलेंस व राहगीरों की मदद से कस्बे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पत्नी सहाना को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि पति कदीरा को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी अनुसार दंपति मौदहा से अमरूद बेचकर गांव अपने घर वापस लौट रहे थे तभी नेशनल हाईवे 34पर नरायच के नजदीक स्थित हड्डी फैक्ट्री के पास दुर्घटना हो गई। दंपत्ति ट्रैक्टर मे आटा चक्की पीसने का भी काम करते हैं। इस दर्दनाक घटना से परिजनों सहित गांव में कोहराम मचा है। मृतका अपने पीछे तीन पुत्र और तीन पुत्रियों को रोता बिलखता छोड़ गई है।इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और कार चालक लखनऊ निवासी अर्जुन वर्मा को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।