A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :कस्बे में हादसों की दावत दे रहे मौत के ट्रांसफार्मर 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। बिजली विभाग द्वारा जगह जगह चबूतरा बनाकर ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं जो खुले में रखे होने का कारण हादसों की दावत दे रहे हैं।हालांकि उपखण्ड अधिकारी द्वारा फोन रिसीव नहीं किया जाता है।

Related Articles

बिजली विभाग ने पहले रखे सुरक्षित ट्रांसफार्मरों को उन्ही स्थानों पर चबूतरा बनाकर खुला और असुरक्षित कर दिया है। जिससे अक्सर पशु चपेट में आकर जान दे रहे हैं। बताते चलें कि कस्बे के मथुरा मंदिर, उपरौस इमाम चौक, पठान बाबा कब्रिस्तान, ब्लॉक के बगल में सहित लगभग एक दर्जन स्थानों पर बिना तारबाडी के रखे ट्रांसफार्मरों की चपेट में आकर अक्सर पशुओं की जान जाती रहती है लेकिन बिजली विभाग किसी बडे हादसे का इंतजार कर रहा है। इस सम्बन्ध में उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि इस मामले का प्रस्ताव भेजा जा चुका है और कुछ नये ट्रांसफार्मर लगने हैं उन्ही के साथ इनमें भी जाली लगाई जाएगी हो सकता है इसी मार्च में काम हो जाए।

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button