A2Z सभी खबर सभी जिले की

सांसद श्री विवेक बंटी साहू की मंशानुसार गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए स्वेच्छानुदान मद से आर्थिक सहायता स्वीकृत

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने जरूरतमंद मरीजों के उपचार के लिए स्वेच्छानुदान मद से आर्थिक सहायता प्रदान की*

*सांसद श्री विवेक बंटी साहू की मंशानुसार गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए स्वेच्छानुदान मद से आर्थिक सहायता स्वीकृत*

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

*कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने जरूरतमंद मरीजों के उपचार के लिए स्वेच्छानुदान मद से आर्थिक सहायता प्रदान की*

पांढुरना – मध्यप्रदेश शासन की जनहितकारी मंशा के अनुरूप जरूरतमंद नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं में सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सांसद श्री विवेक बंटी साहू की मंशानुसार कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा जिले के विभिन्न जरूरतमंद नागरिकों को गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए स्वेच्छानुदान मद से आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Related Articles

वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत यह सहायता राशि स्वीकृत करते हुए संबंधित मरीजों के उपचार के लिए सीधे अस्पतालों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा रही है, जिससे मरीजों को उपचार के दौरान किसी प्रकार की आर्थिक बाधा का सामना न करना पड़े और उनका इलाज सुचारू रूप से जारी रह सके।

इन हितग्राहियों को मिली आर्थिक सहायता
श्रीमती संगीता वोवडे (सौंसर) को एक्यूट अपेंडिसाइटिस के उपचार के लिए श्रीकृष्ण हृदयालय नागपुर के लिए 30,000 रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है। वहीं श्री सचिन मसराम (पांढुर्णा) को कोहनी के फ्रैक्चर के उपचार के लिए क्लारिस हॉस्पिटल छिंदवाड़ा में 25,000 रुपये की राशि प्रदान की गई है।
इसी प्रकार नीलम पाटमासे (पांढुर्णा) के बच्चे को कम वजन और समय से पूर्व जन्म के उपचार के लिए न्यू हेल्थ सिटी हॉस्पिटल नागपुर में 45,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। श्री विठोबा ठाकरे (पांढुर्णा) को गंभीर बीमारी के उपचार के लिए सेंटर पॉइंट हॉस्पिटल नागपुर में 40,000 रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

इसके अतिरिक्त नेहा पंद्रे (पांढुर्णा) के बच्चे को नवजात शिशु के उपचार के लिए क्लारिस हॉस्पिटल छिंदवाड़ा में 45,000 रुपये की सहायता दी गई है। वहीं श्री प्रभाकर चिकटें (पांढुर्णा) को रेक्टम कैंसर के उपचार के लिए मंधानिया कैंसर हॉस्पिटल नागपुर में 40,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

इसी क्रम में श्री धर्मराज उपासे (सौंसर) को जीभ के कैंसर के उपचार के लिए नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट नागपुर में 30,000 रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है। श्री मोहम्मद इशाक शेख (पांढुर्णा) को थायराइड कैंसर के उपचार के लिए नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट नागपुर में 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।

वहीं श्रीमती येनु बाई बोबडे (पांढुर्णा) को पित्त की पथरी के उपचार के लिए आदित्य हॉस्पिटल सावनेर में 30,000 रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
जिला प्रशासन द्वारा लिया गया यह मानवीय निर्णय उन जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है, जो आर्थिक तंगी के कारण बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने में असमर्थ थे। प्रशासन की इस पहल से मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा और उनके परिजनों को भी आर्थिक संबल प्राप्त होगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!