A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: पांढुर्णा से 150 श्रद्धालु रामेश्वरम तीर्थ यात्रा के लिए रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: पांढुर्णा से 150 श्रद्धालु रामेश्वरम तीर्थ यात्रा के लिए रवाना

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुर्णा। मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत पांढुर्णा क्षेत्र से 150 श्रद्धालुओं का दल दक्षिण भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल रामेश्वरम मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं को पांढुर्णा रेलवे स्टेशन से शाम लगभग 5 बजे विशेष ट्रेन के माध्यम से रामेश्वरम के लिए प्रस्थान कराया गया।


इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में परिजन एवं स्थानीय नागरिक स्टेशन पहुंचे और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए विदा किया। यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं ने प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से उन्हें देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है, जो उनके लिए एक बड़ी सौभाग्यपूर्ण बात है।
यात्रा से पहले श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। सभी यात्रियों का पंजीयन, स्वास्थ्य परीक्षण तथा यात्रा से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कराई गईं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को भोजन, आवास, सुरक्षा तथा मार्गदर्शन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे बिना किसी परेशानी के तीर्थ यात्रा का लाभ ले सकें।
प्रदेश सरकार की यह योजना विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित की जा रही है, जिसके अंतर्गत उन्हें देश के विभिन्न पवित्र तीर्थ स्थलों की यात्रा कराने की व्यवस्था की जाती है। योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों की धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए उन्हें सुरक्षित एवं सुविधाजनक तीर्थ यात्रा का अवसर प्रदान करना है।

Related Articles


पांढुर्णा से रवाना हुए श्रद्धालुओं के इस दल के साथ प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा, जिसने यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की। श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की इस पहल से आमजन को बड़ी राहत और आध्यात्मिक संतोष प्राप्त हो रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!