A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमहरियाणा

*पंचकूला ब्रेकिंग* भइया मुझे बचा लो…4 लड़के जबरदस्ती उठाकर…’ फिर जंगल में मिली युवती की लाश

*पंचकूला ब्रेकिंग*

भइया मुझे बचा लो…4 लड़के जबरदस्ती उठाकर…’ फिर जंगल में मिली युवती की लाश

अब देखना यह होगा कि इस सारी वारदात के पीछे कितने लोग शामिल हैं और पुलिस कब तक इन आरोपियों को गिरफ्तार कर पाती है. पंचकूला का सेक्टर 20 भीड़ भाड़ वाला इलाका है और ऐसे में इस प्रकार की घिनौनी वारदात होना सुरक्षा प्रबंधों पर सवाल खड़े करता है.

पंचकूला. हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर-20 की सनसिटी सोसायटी में एक लड़की का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है. लड़की की उम्र 18 साल बताई जा रही है और वह सोसाइटी में काम करती थी. लड़की के परिजनों का आरोप है कि उनकी लड़की के साथ रेप करने के बाद हत्या कर दी गई. क्योंकि वारदात के दौरान लड़की ने भाई को फोन किया था. घटना के बाद पुलिस की कार्य प्रणाली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. उधर, पुलिस इस सारे मामले में मीडिया के सवालों से बचती नजर आई.

Related Articles

दरअसल, पंचकूला के सेक्टर 20 में एक लड़की का शव फंदे से लटका हुआ मिला. युवती की हत्या करने के बाद शव को लटकाने की आशंका जताई गई है. शव मिलने के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची. डीसीपी पंचकूला हिमाद्री कौशिक ने भी घटनास्थल का दौरा किया. हालांकि, मामले से डीसीपी हिमाद्री कौशिक मीडिया से बचती नजर आई.लड़की के शव को पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा.

परिवार वालों का आरोप कि हमारी बच्ची के साथ बलात्कार हुआ है. परिजनों ने बताया कि लड़की ने अपने भाई फ़ोन कर कहा था, ‘भइया मुझे बचा लो…4 लड़के जबरदस्ती उठाकर सेक्टर 20 के जंगल में लेकर आए हैं और मुझे यह जान से मार देंगे.’ जब भाई मौके पर पहुंचा तो मौके से लड़के फरार हो गए. लेकिन वहां पर उनकी एक्टिवा छूट गई थी. जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ली.

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button