


रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649
डीग जिले के कामां में हुआ जॉइंट्स ग्रुप ऑफ कामवन रक्तदान शिविर ! रक्त व अंगदान से बढ़कर कोई दान नहीं विधायक नोक्षम चौधरी*
कामा कस्बे की समाजसेवी संस्था जायंट्स ग्रुप आफ कामवन द्वारा मित्रता दिवस एवं 15 वें राष्ट्रीय अंगदान दिवस के उपलक्ष में स्वैच्छिक रक्तदान व अंगदान शिविर का आयोजन कामा विधायक नोक्षम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में रविवार को स्थानीय खंडेलवाल धर्मशाला में आयोजित किया गया तो रक्तदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़े उत्साह के साथ रक्तवीरों ने 128 यूनिट रक्तदान किया।
जायन्ट्स ग्रुप के अध्यक्ष खेमराज खंडेलवाल के अनुसार मुख्य अतिथि विधायक कामां ने कहा कि रक्त न फेक्टरी में उत्पादित होता है न फसल होती है अपितु यह मानव द्वारा प्रदत्त मानव हितार्थ दान है जो महादान की श्रेणी में आता है। इस अवसर पर यूनिट डायरेक्टर संजय जैन बड़जात्या ने कहा कि मानव सेवा की उत्कृष्ट सेवा रक्तदान तो है ही साथ ही अंगदान भी सर्वोच्च सेवा है जो दूसरों को जीवन प्रदान करती है। इस अवसर पर डॉ बी एस सोनी,निहाल मीणा,विशंभर दयाल गोयल,अपनाघर अध्यक्ष प्रमोद पुजारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिनका जायन्ट्स ग्रुप के पदाधिकारियों हरि कुम्हेरिया, उमाशंकर शर्मा,हरप्रसाद नाटाणी,सुनील तमोलिया,प्रेमचंद शर्मा,अनिल सोनी,घनश्याम गर्ग,मनोज गोयल,सुरेश सोनी,गोविंद खंडेलवाल, महेंद्र अरोड़ा, राधा शरण शर्मा द्वारा अभिनंदन किया गया।
*अंगदान की नूतन पहल* इस अवसर पर नूतन पहल करते हुए अंशु जैन धर्म पत्नी सुनील कुमार जैन पथराली वाले, ललित कुमार लक्की पुत्र जगदीश प्रसाद,डॉ संजय शर्मा पुत्र गयाप्रसाद शर्मा द्वारा मानव हितार्थ अंगदान कर मिशाल पेश की गयी।15 वें राष्ट्रीय अंगदान दिवस पर जायन्ट्स ग्रुप नूतन पहल प्रारम्भ कर रहा है।
*महिलाओं व युवा वर्ग में अतिउत्साह* रक्तदान के प्रति महिलाओं एवं युवा वर्ग में भी अति उत्साह दिखाई दिया अनेकों महिलाएं रक्तदान करने के लिए पहुंची। आरबीएम हॉस्पिटल की मेडिकल टीम डॉ अवनी मिश्रा, संजू बाला काउंसलर,मोहित,गौरव,सनी,उमेश सिंह,राहुल शर्मा,अजयसिंह, रविन्द्र सिंह के द्वारा रक्त एकत्रित किया गया तो राहुल यादव व शीशराम गोला ने भी सेवाएं प्रदान की। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,यथार्थ सेवा समिति,खण्डेलवाल मित्र मंडल,जैन युवा परिषद,अपनाघर महिला व पुरुष इकाई सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी व पार्षद गण भी उपस्थित रहे।