A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनसुनवाई में 38 आवेदकों की समस्याएँ सुनी गईं, अपर कलेक्टर श्री अग्निहोत्री ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

जनसुनवाई में 38 आवेदकों की समस्याएँ सुनी गईं, अपर कलेक्टर श्री अग्निहोत्री ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – राज्य शासन द्वारा संचालित साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई कर उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाता है। इसी क्रम में आज कलेक्टर कार्यालय पांढुर्णा के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री ने 38 आवेदकों की समस्याएँ सुनीं।

Related Articles

जनसुनवाई में नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें जमीन सीमांकन, आवास योजना, भू-अधिकार पट्टा, प्रमाण पत्र जारी करना, और योजनाओं का लाभ शामिल था। अपर कलेक्टर श्री अग्निहोत्री ने शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। किसानों ने सुरक्षा, स्टॉप डैम, और मार्ग निर्माण की मांग की। वनाधिकार अधिनियम के तहत पट्टा आवंटन, स्पीड ब्रेकर निर्माण, निधि राशि, वोल्टेज समस्या, और विधवा पेंशन के लिए भी आवेदन दिए गए।

जनसुनवाई कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा एवं सुश्री नेहा सोनी, सीईओ जनपद पंचायत श्रीमती बंदू सूर्यवंशी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई कर आवश्यक कार्यवाही की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!