A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :ग्राम के साथ गौशाला केयरटेकर भी लपेटे में, मुकदमा दर्ज 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। गौशाला में गोवंश के जगह जगह पडे कंकाल और गोवंश के लिए भूसा और हरा चारा नहीं होने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद जांच करने पहुंचे सचिव के साथ ग्राम प्रधान और केयर टेकरों पर आरोप लगाते हुए सचिव ने मुकदमा दर्ज कराया है।

बीते तीन दिन पहले मौदहा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कुनेहटा की गौशाला से विचलित कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ था जिसमे जगह जगह पर गोवंश के कंकाल पडे दिखाई दे रहे थे जबकि दूसरे वीडियो में ग्राम प्रधान रामराज और ग्रामीणों में तीखी झडप दिखाई दे रही थी। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए सचिव राजू सिंह गौशाला में जांच के लिए पहुंचे थे सचिव ने बिंवार थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि, जब वह गौशाला पहुंचे और गोवंश के लिए पर्याप्त हरा चारा नहीं होने की बात कही तो ग्राम प्रधान रामराज और केयर टेकर मनोज और रमेश ने उनके साथ अभद्रता करते हुए दोबारा जांच के लिए गौशाला नहीं आने की धमकी दी। सचिव की तहरीर पर पुलिस ने तीनो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!