A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

गोपालगंज से भाजपा नेता सुदामा मांझी के बेटा चंचल पासवान बने गठबंधन का बना प्रत्यासी

गोपालगंज (बिहार)

 

भाजपा नेता सुदामा मांझी के बेटा चंचल पासवान बने गठबंधन का बना प्रत्यासी

 

Related Articles

गोपालगंज में इंडी गठबंधन के घटक दल वीआईपी ने बीजेपी नेता सुदामा मांझी के बेटे को प्रत्याशी बनाया गया. वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने बीजेपी नेता ई. सुदामा मांझी के बेटे प्रेमनाथ चंचल उर्फ चंचल पासवान को महागठबंधन का प्रत्याशी बनाया है. एनडीए प्रत्याशी व सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन को अब प्रेमनाथ चंचल सीधी टक्कर देंगे.
चंचल पासवान को वीआईपी ने गोपालगंज से टिकट दिया है. वीआइपी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बालगोबिन्द बिंद ने इस बात की जानकारी दी है. विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी के परामर्श से यह फैसला लिया गया है.

प्रेमनाथ चंचल के महागठबंधन प्रत्याशी घोषित होते ही गोपालगंज की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. जहां एक तरफ जेडीयू ने सिटिंग एमपी को प्रत्याशी बनाया है तो वही दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन के घटक दल विकासशील इंसान पार्टी ने युवा को टिकट देकर मुकाबला कड़ा कर दिया है. स्थानीय लोगों की मानें तो प्रेमनाथ के पिता की इलाके में अच्छी पेंठ हैं. सूत्रों की मानें तो उनके पिता जल्द बीजेपी से इस्तीफा देकर आरजेडी में शामिल हो सकते हैं.

बता दें कि वीआइपी को इंडिया गठबंधन का घटक दल बनाए जाने के बाद राजद कोटे से तीन सीटें गोपालगंज, मोतिहारी व झंझारपुर मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को दी गयी थी, लेकिन गोपालगंज में उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गयी थी. गुरुवार देर रात गोपालगंज में भी उम्मीदवार की घोषणा वीआईपी ने कर दी.

गोपालगंज जिले के थावे प्रखंड के बेदू टोला गांव निवासी सुदामा मांझी, प्रेमनाथ चंचल उर्फ चंचल पासवान के पुत्र हैं. इन्होंने एमएससी तक की शिक्षा प्राप्त की है. प्रेमनाथ चंचल की गिनती जिले के बड़े व्यवसायियों में भी है, इनकी जिले के कई प्रखंडों में गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप का कारोबार है. इन्हें सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए देखा गया है.

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button