A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकुशीनगर

कुशीनगर / फाजिलनगर , पर्यावरण प्रेमी दंपत्ति को मिलेगा 2024 का स्व.बी.के.सिंह पर्यावरण सारथी पुरस्कार

कुशीनगर / फाजिलनगर ,पर्यावरण प्रेमी दंपत्ति डॉ रवीश सिंह और डॉ अर्चना सिंह) को मिलेगा 2024 का स्व.बी.के.सिंह पर्यावरण सारथी पुरस्कार,

नवजीवन इंटर कॉलेज पटहेरवा फाजिलनगर के प्रधानाचार्य, प्रधान संघ फाजिलनगर के अध्यक्ष,प्रधानाचार्य परिषद के जिला महामंत्री,पावा पब्लिक स्कूल के संस्थापक/प्रबंधक,समाजसेवी तथा पत्रकार रहे स्वर्गीय बिरेन्द्र कुमार सिंह(स्व.बी.के सिंह) की पावन स्मृति में शुरू किए गए “स्वर्गीय बी.के.सिंह पर्यावरण सारथी पुरस्कार 2024” पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन हेतु कई वर्षो से निरंतर कार्य करने वाले पर्यावरण प्रेमी दंपत्ति, रवीश सिंह और डॉ अर्चना सिंह को संयुक्त रूप से प्रदान किया जायेगा।स्वर्गीय बी.के.सिंह सेवा समिति के सदस्य श्री राकेश कुमार सिंह ने बताया कि स्वर्गीय बी.के.सिंह के प्रिय विद्यार्थी सठियांव महुआ टोला निवासी प्रदीप सिंह के प्रस्ताव पर स्वर्गीय बी.के.सिंह सेवा समिति द्वारा हर वर्ष पर्यावरण संबर्धन ,संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसी व्यक्ति/संस्था को “स्वर्गीय बी के सिंह पर्यावरण सारथी पुरस्कार” दिया किया जाता है।इसके अंतर्गत 11000 रुपया का चेक,स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। इस वर्ष दिनांक 19 अप्रैल 2024 दिन शुक्रवार को स्वर्गीय बी.के.सिंह जी की तृतीय पूर्णतिथि पर पावा पब्लिक स्कूल बड़हरा, फाजिलनगर में आयोजित होने वाले ” स्वर्गीय बी के सिंह प्रतिभा खोज सम्मान तथा पर्यावरण सारथी पुरस्कार 2024 ” कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में प्रदान किया जाएगा।राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष के लिए पर्यावरण प्रेमी दंपत्ति रवीश सिंह और डॉ अर्चना सिंह का चयन स्वर्गीय बी.के.सिंह सेवा समिति द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाले कई व्यक्तियों/संस्थाओं पर गहन विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से किया गया है।रवीश सिंह और डॉ अर्चना सिंह हाटा तहसील के नगर पंचायत सुकरौली,कुशीनगर के निवासी हैं। दोनों अब तक 4 लाख से अधिक पेड़ पौधे वितरित कर चुके हैं।वे अस्पताल में आने वाले मरीजों को निःशुल्क पौधा देते आ रहे हैं तथा देख रेख के लिए आग्रह भी करते हैं।पर्यावरण प्रेमी दंपत्ति द्वारा समय समय पर वृक्षारोपण अभियान चलाकर लोगों में पर्यावरण संवर्धन तथा संरक्षण के लिए कई वर्षो से निरंतर प्रयास किया जा रहा है। बताते चले कि वर्ष 2022 का सुंद्रेश वर्मा ,वर्ष 2023 का नई दिशा फाउंडेशन कसया, कुशीनगर को स्वर्गीय बी के सिंह पर्यावरण सारथी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।स्वर्गीय बी.के.सिंह सेवा समिति के अन्य सदस्य गण जितेंद्र सिंह,विजय कुमार शुक्ला,राजकपूर राय,संजय सिंह,रवींद्र कुमार सिंह,डॉ संजय गुप्ता,शिव नारायण सिंह,योगेश यादव,बागीश सिंह,मुन्ना सिंह,प्रदीप राय ,अब्बास अंसारी ,ब्रजभूषण शुक्ल, उमेश सिंह,एजाज अहमद,प्रदीप सिंह आदि ने रवीश सिंह और डॉ अर्चना सिंह जी को बधाई दिया है तथा तृतीय पूर्णतिथि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है।क्षेत्रिय जनता ने पर्यावरण प्रेमी दंपत्ति रवीश सिंह और डॉ अर्चना सिंह को वर्ष 2024 के स्वर्गीय बी.के.सिंह पर्यावरण सारथी पुरस्कार के लिए चयनित किए जाने पर प्रशन्नता व्यक्त किया हैं।आयोजन समिति ने बताया है कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो गई और क्षेत्र की सम्मानित जनता, मित्रों और शुभचिंतकों को 19 अप्रैल सायं 3:00 बजे पावा पब्लिक स्कूल बड़हरा,फाजिलनगर में स्वर्गीय बी के सिंह जी की पावन स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा ,स्वर्गीय बी के सिंह प्रतिभा खोज सम्मान और पर्यावरण सारथी पुरस्कार 2024 कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!