A2Z सभी खबर सभी जिले की

ट्रक और स्कूली बस के बीच जोरदार टक्कर

हादसे में ट्रक ड्राइवर और स्कूल के तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल

ट्रक और स्कूली बस के बीच जोरदार टक्कर

हादसे में ट्रक ड्राइवर और स्कूल के तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल

जहानाबाद। पटना गया राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर मई हाल्ट के निकट भीषण सड़क हादसा हुआ है, ट्रक और स्कूली बस के बीच जोरदार टक्कर हुई है, हादसे में ट्रक ड्राइवर और स्कूल के तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में लाया गया है। ड्राइवर की स्थिति गंभीर है जैसे पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। जबकि बच्चों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। बस में सवार कुछ अन्य बच्चों को भी चोट आने की खबर मिल रही है। जानकारी अनुसार बस पर करीब 30 बच्चे सवार थे। स्कूली बस जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल गया की है। जो जहानाबाद से बच्चों को लेकर गया जा रही थी। बताया जा रहा है कि मई हाल्ट के निकट एक बच्ची बस पर चढ़ रही थी तभी सामने से आ रही ट्रक ने बस में टक्कर मार दी।

Related Articles

बताया जाता है कि बस रॉन्ग साइड में खड़ी थी। इस टक्कर के बाद ट्रक उलट गया और उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक अजय कुमार जहानाबाद के घोसी थाना अंतर्गत सरिसताबाद का रहने वाला है। स्कूल की बस पर चढ़ रही बच्ची मानसी कश्यप के अलावा सवार दो बच्चे अन्य बच्चे हसीर कादरी और यूसुफ कादरी भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचा। जहां घायलों का इलाज जारी है। ट्रक ड्राइवर की स्थिति गंभीर होने का कारण उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है। बच्ची मानसिक कश्यप को सिर में चोट है जिसके कारण उसके गार्जियन पटना ले जा रहे हैं। बस चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से जहानाबाद के लोग चिंतित हैं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button