A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :पुलिस ने किया दंगा रिहर्सल और रूट मार्च

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। आगामी त्यौहार होली और चल रहे पवित्र महीने रमजान को लेकर पुलिस ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है जिसके चलते पुलिस ने दंगा रिहर्सल परेड और रूट मार्च किया।

Related Articles

इस समय पवित्र महीना रमजान चल रहा है और अगले सप्ताह महत्वपूर्ण त्यौहार होली और उसके बाद पडने वाली रामनवमी और ईद को लेकर पुलिस ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी जिसके चलते क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने कस्बे के रहमानिया खेल ग्राउंड में दंगा रिहर्सल परेड किया और उसके बाद कस्बे की मुख्य सडकों पर पुलिस ने रूट मार्च कर दूकानदारों को सडक पर अतिक्रमण नहीं करने और सडक पर इधर उधर खडे वाहनों के चालकों से रोड जाम नहीं करने की बात कही। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने लोगों से बातचीत करते हुए अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कही। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button