मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: गंभीर बीमार संध्या दुबे के लिए वरदान बनी ‘पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा’।

Oplus_131072

 

सिंगरौली: गंभीर बीमार संध्या दुबे के लिए वरदान बनी ‘पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा’।

सांसद के प्रयास और कलेक्टर की तत्परता  से एयरलिफ्ट कर भेजी गईं एम्स भोपाल

 

Related Articles

सिंगरौली 11 मई 2026/ मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मन्शानुसार प्रदेश में संचालित ‘पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा’ गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों के लिए जीवनदायिनी सिद्ध हो रही है। इसी क्रम में आज सिंगरौली जिले की 32 वर्षीय संध्या दुबे को बेहतर उपचार के लिए जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सिंगरौली हवाई पट्टी से एयरलिफ्ट कराकर एम्स भोपाल भेजा गया।

 

विन्ध्य नगर निवासी संध्या दुबे पिछले कई दिनों से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। वाराणसी में उपचार के दौरान प्रसव के बाद नवजात की मृत्यु होने से उन्हें गहरा सदमा लगा था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के चार दिन बाद अचानक सेप्टीसीमिया कि स्थिति उत्पन्न होने के कारण उनकी तबीयत अत्यंत चिंताजनक हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने तत्काल अनुशंसा की, जिस पर कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अविलंब ‘पीएम श्री एयर एम्बुलेंस’ की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। आपातकालीन स्थिति में मरीज को कम से कम समय में उच्च स्तरीय चिकित्सा केंद्र पहुँचाने के उद्देश्य से शासन द्वारा शुरू की गई यह सेवा आज संध्या दुबे के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हुई। सिंगरौली हवाई पट्टी पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पुष्पराज सिंह  की निगरानी में मरीज को विमान तक पहुँचाया गया, जहाँ से उन्हें सीधे एम्स भोपाल के लिए रवाना किया गया।

 

सांसद डॉ. राजेश मिश्र और कलेक्टर श्री गौरव बैनल के इन प्रयासों की स्थानीय स्तर पर काफी सराहना हो रही है। प्रशासन का कहना है कि पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा का लक्ष्य ही यही है कि धन या दूरी के अभाव में किसी भी नागरिक का उपचार न रुके। कम समय में बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराकर यह योजना प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में अपनी उपयोगिता साबित कर रही है।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!