मध्यप्रदेश

महापौर प्रीति संजीव सूरी ने दी शहरवासियों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं

महापौर ने दी होली की बधाई, शासकीय अवकाश में जनसुनवाई रहेगी स्थगित

*महापौर ने दी होली की बधाई, शासकीय अवकाश में जनसुनवाई रहेगी स्थगित*

जगह

कटनी। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर नगर निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने समस्त नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं दी हैं।

अपने वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। सभी नागरिक हर्षोल्लास के साथ-साथ सुरक्षित एवं पर्यावरण के प्रति सजग रहकर त्योहार मनाएं।

Related Articles

महापौर ने यह भी अवगत कराया कि मंगलवार को होली पर्व एवं शासकीय अवकाश के कारण नगर निगम कार्यालय में आयोजित होने वाली नियमित जनसुनवाई आयोजित नहीं की जाएगी।

उन्होंने बताया कि अगली निर्धारित तिथि पर जनसुनवाई पूर्ववत आयोजित की जाएगी, जिसमें नागरिकों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!