A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेइन्दौरनासिकपुणेमध्यप्रदेशमहाराष्ट्रहरदा

भुसावल में 5 वर्षीय बालिका का अपहरण कर भिक्षा मंगवाने वाला आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार

भुसावल पुलिस की सराहनीय कारवाई

(अनिलकुमार पालीवाल)

भुसावल। शहर में 5 वर्षीय मासूम बालिका का अपहरण कर उसे भीख मंगवाने के लिए मजबूर करने वाले आरोपी को भुसावल पुलिस ने केवल 48 घंटे में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोरेलाल भगवानसिंह कछवे उर्फ भिलाला (निवासी अजरदा) के रूप में हुई है। इस कार्रवाई से नागरिकों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और बढ़ा है।

यह कार्रवाई भुसावल बाजारपेठ पुलिस थाना द्वारा तीव्र गुप्त तपास के आधार पर अंजाम दी गई। इस अभियान में माननीय पुलिस अधीक्षक जळगांव श्री महेश्वर रेड्डी, माननीय अपर पुलिस अधीक्षक श्री अशोक नखाते, भुसावल उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री संदीप गावीत,जळगांव उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री नितीन गणापुरे, स्थानीय गुन्हे शाखा के पुलिस निरीक्षक श्री राहुल गायकवाड़ तथा भुसावल बाजारपेठ पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक श्री राहुल वाघ का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

*कार्रवाई में शामिल पुलिस दल*

Related Articles

इस अभियान में सहायक पुलिस निरीक्षक श्री नितीन पाटिल, पुलिस उपनिरीक्षक श्री मंगेश जाधव, पुलिस हवालदार विजय नेरकर, कांतीलाल केदारे, रवींद्र भावसार, तथा पुलिस शिपाई योगेश माळी, प्रशांत सोनार, भूषण चौधरी, अमर अढाळे, जावेद शहा, हर्षल महाजन, जीवन कापडे, योगेश महाजन, सचिन चौधरी, महेंद्रसिंह पाटिल और मोहसिन शेख ने सक्रिय योगदान दिया।

स्थानीय गुन्हे शाखा से पुलिस उपनिरीक्षक रविंद्र नरवाडे, पुलिस हवालदार उमाकांत पाटिल, अक्रम शेख, गोपाल गव्हाळे, पुलिस नायक विकास सातदिवे, पुलिस शिपाई प्रशांत परदेशी, राहुल वानखेडे, राहुल रगडे, उदय कापडणे, रविंद्र चौधरी और किशोर पाटिल ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नेत्रम कैमरा विभाग से पुलिस शिपाई मुबारक देशमुख, पंकज राठोड़ और प्रणय पवार ने तकनीकी सहायता प्रदान की।

*जांच जारी*

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इस प्रकरण की आगे की जांच पुलिस निरीक्षक श्री राहुल वाघ तथा पुलिस हवालदार रमण सुरळकर द्वारा की जा रही है। आरोपी के खिलाफ अपहरण एवं मानव तस्करी से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया हैं l

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!