A2Z सभी खबर सभी जिले की

धार जिले के नालछा में अंतिम भगोरिया पर्व धूमधाम से संपन्नः मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने बजाई मादल आदिवासी संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन, मांदल दलों ने मोहा मन

धार जिले के नालछा में अंतिम भगोरिया पर्व धूमधाम से संपन्नः

मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने बजाई मादल

आदिवासी संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन, मांदल दलों ने मोहा मन

Related Articles

राहुल सेन मांडव
मो 9669141814

धार नालछा न्यूज/नालछा ब्लॉक मुख्यालय पर मंगलवार को अंतिम भगोरिया हाट सीताफल मंडी प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। यह पर्व आदिवासी संस्कृति का जीवंत उत्सव रहा।

इस दौरान 50 से अधिक मांदल दल अपनी पारंपरिक वेशभूषा में हाट बाजार पहुंचे। उनके उत्साह और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक पहनावे, आदिवासी नृत्य, हाट बाजार में खरीदारी और पारंपरिक व्यंजन इस पर्व के प्रमुख आकर्षण रहे। विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के मंचों से मांदल दलों का स्वागत किया गया।

नालछा ब्लॉक मुख्यालय पर मंगलवार को अंतिम भगोरिया हाट सीताफल मंडी प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। यह पर्व आदिवासी संस्कृति का जीवंत उत्सव रहा।

इस दौरान 50 से अधिक मांदल दल अपनी पारंपरिक वेशभूषा में हाट बाजार पहुंचे। उनके उत्साह और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक पहनावे, आदिवासी नृत्य, हाट बाजार में खरीदारी और पारंपरिक व्यंजन इस पर्व के प्रमुख आकर्षण रहे। विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के मंचों से मांदल दलों का स्वागत किया गया।आकर्षक वेशभूषा में आए

बाजार में विभिन्न सामग्रियों की दुकानें सजी थीं। इनमें बर्फ गोला, पान, कुल्फी, गन्ने का रस, आइसक्रीम, समोसे, कचौरी, मिर्ची के भजिए, पोहे और शकर से बनी हार कांकणी जैसी चीजें प्रमुख थीं। इस लोक उत्सव की ख्याति देश-दुनिया में है, क्योंकि यह पुरातन और अद्भुत आदिवासी संस्कृति का दर्शन कराता है। आकर्षक वेशभूषा में आए मांदल दलों ने पारंपरिक परिधानों में ढोल-मांदल की थाप और बांसुरी की तान पर जमकर नृत्य किया। आदिवासी युवाओं ने इस लोक संस्कृति के पर्व का महत्व भी बताया।।इन मंचों से हुआ स्वागत- भाजपा, नालछा ब्लॉक

कांग्रेस, जनजातीय विकास मंच, रामपालकी सरकार मित्र मंडल मंच, जयस मंच, भील साम्राज्य संगठन मंच, सेमादल दल का स्वागत साफा बांधकर और प्रतीक चिन्ह के साथ पुष्पों से किया गया।

अंतिम भगोरिया की मुख्य विशेषताएं- संस्कृति का अनूठा

संगमः अंतिम हाटों में ढोल और मांदल की थाप पर पारंपरिक नृत्य, लोकगीत और रंग-बिरंगे परिधानों ने समां बांध दिया।

परंपरा का निर्वहन- आदिवासियों ने अपनी संस्कृति को जीवंत

रखते हुए पारंपरिक पोशाक पहनी, और तीर-कमान के साथ उत्सव में हिस्सा लिया।

व्यापार और उत्साह- ग्रामीण क्षेत्रों में 2 किमी से अधिक क्षेत्र

में हाट सजीं, जहाँ पारंपरिक गहनों, ताजे फलों और होली के सामानों की बिक्री हुई।

विशेष आकर्षण- भोंगर्या हाट में कठपुतली और कई मुखौटे पहने कलाकारों ने आकर्षण का केंद्र बने।

 

 

आदिवासी संस्कृति एवं परंपरा के प्रतीक पावन भगोरिया पर्व का भव्य आयोजन

नालछा में उत्साह एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के आदिवासी समाज सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नालछा भगोरिय पर्व पर उमंग सिंघार (नेता प्रतिपक्ष, मध्यप्रदेश) एवं स्वतंत्र जोशी (धार जिला कांग्रेस अध्यक्ष) का नालछा आगमन हुआ। उन्होंने भगोरिया पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आदिवासी संस्कृति और परंपरा की गौरवशाली विरासत को संरक्षित रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से किसान कांग्रेस के नेता सुखराम मकवाना, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रकाश फौजदार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विनोद ईदुलकर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप यादव, पूर्व निर्माण समिति अध्यक्ष मेहताब कटारे, जिला पंचायत सदस्य सीमा करण भूरिया, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र मालीवाड़, सेवादल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरिओम पटेल, सरपंच संघ जिला उपाध्यक्ष श्याम भूरिया, सरपंच दिनेश मालीवाड़, पूर्व सरपंच रमेश सिंगारे, मांडव नगर अध्यक्ष संदीप यादव, पूर्व युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष पीयूष ग्वाल, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्यार सिंह भाभर, एनएसयूआई के शिवा डावर, अर्जुन गिरवाल, नयन जैन, संदीप पवार, पूर्व नालछा ब्लॉक उपाध्यक्ष लक्की सेन, पूर्व युवा कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष कमल भाभर, पूर्व सरपंच मुकेश बघेल एवं नेता प्रतिपक्ष भाभर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नालछा द्वारा किया गया, जो अत्यंत सफल एवं भव्य रहा।

वही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने बजाई मादल

नालछा ब्लॉक के भगोरिया में मध्य प्रदेश विधानसभाके नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के द्वारा मादक बजाई गई वही मादल की थाप पर कार्यकर्ता झूमते हुवे नजर आए

प्रशासनिक मुस्तैदी – सुरक्षा के लिए दो थानों के टी आई 50 से अधिक जवान, ड्रोन और 10 से ज्यादा सीसीटीवी के जरिए निगरानी की गई।बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था

जिला पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन में आज दो थानों के निरीक्षक और 50 से ज्यादा पुलिस के जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली, एसडीओपी मोनिका सिंह, नालछा थाना प्रभारी कैलाश बारिया, मांडू थाना प्रभारी इंदर सिंह रावत, के साथ सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!