A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :गेंहू की पराली में लगी आग से बाग और सामान जला 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । बीती रात गेहूं की पराली में लगी आग से बाग में लगे 180 अमरुद के पेड़ो के साथ नलकूप पर रखे 41 पाइप जलकर खाक हो गये। आग से करीब दो लाख के नुकसान का अनुमान है। लेखपाल ने नुकसान का आंकलन करके रिपोर्ट भेजी है।

बीती रात क्षेत्र के ग्राम बिलहड़ी में गेहूं की पराली म़े लगी आग ने रामसनेही साहू के अमरुद के बाग एवं नलकूप को अपनी चपेट में ले लिया। आग से अमरुद के 180 पेड़ तथा नलकूप में रखे महिला किसान शशि पत्नी अशोक के 41 पाइप जलकर खाक हो गये हैं। घटना की सूचना किसान ने लेखपाल एवं ग्राम प्रधान को दी। सूचना पाकर पंहुचे लेखपाल ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार करके प्रशासन को भेजी है। आग से करीब दो लाख के नुकसान का अंदाजा लगाया गया है।

 

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button