A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

कौशाम्बी के कुण्डा एवं बाबागंज में हुआ शान्तिपूर्ण मतदान, डटे रहे डीएम व एसपी

मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते डीएम संजीव रंजन व एसपी सतपाल अंतिल

कौशाम्बी के कुण्डा एवं बाबागंज में हुआ शान्तिपूर्ण मतदान, डटे रहे डीएम व एसपी

मतदान केन्द्रों पर तैनात पुलिस बल

लालगंज-प्रतापगढ़। कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र के प्रतापगढ़ जिले की कुण्डा एवं बाबागंज विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को मतदान शान्तिपूर्ण हुआ। जिले के डीएम तथा एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर शान्ति व्यवस्था की कमान खुद संभाल रखी थी। वहीं कुण्डा के विधायक एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया ने भी अपने मतदान केन्द्र बेंती पहुंचकर मतदान किया। बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के ढिंगवस, भेभौरा, केशवपुर, महराज का पुरवा, रामगढ़ रैला, बीरबल, डेरवा आदि मतदान केन्द्रों पर सुबह से मतदाताओं की उत्साहजनक भीड़ दिखी। जिलाधिकारी संजीव रंजन तथा पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर प्रबंधों का जायजा लिया। वहीं लालगंज कोतवाली के सोलह तथा संग्रामगढ़ थाने के इक्यावन बूथों पर मतदान उत्साहजनक दिखा। गर्मी के कारण दोपहर मतदान केन्द्रों पर सन्नाटा पसरा दिखा। मतदान केन्द्रों पर पुलिस फोर्स के अलावा केन्द्रीय सुरक्षा बल के जवान भी मुस्तैद दिखे। लालगंज सीओ रामसूरत सोनकर संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर भ्रमण करते दिखे। वहीं लालगंज कोतवाली क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक अवन दीक्षित फोर्स के साथ मतदान केन्द्रों की कमान संभाले दिखे।

Related Articles

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!