A2Z सभी खबर सभी जिले की

खानखेड़ी में चंबल नदी किनारे चल रहा काली रेत का अवैध उतखनन, खनिज विभाग व पुलिस प्रशासन ने की कार्यवाही

मनासा। बुधवार को मनासा तहसील क्षेत्र के ग्राम खानखेड़ी के समीप चंबल नदी किनारे डूब क्षेत्र में राजस्व, खनिज विभाग व पुलिस प्रशासन ने काली रेत निकालने के ठिकाने पर छापामार कार्यवाही की है। कार्यवाही के दौरान एसडीएम पवन बारिया तहसीलदार बीके मकवाना नायाब तहसीलदार व कुकडेश्वर थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा व मौके से अवैध रेत का परिवहन कर रहे 4 ट्रैक्टर, नदी से काली रेत निकालने के 4 फाइटर व रेत छानने के 5 छन्ने जप्त किए। साथ ही कार्यवाही के दौरान एक जगह से भारी मात्रा में अवैध रेत का भंडारण जप्त कर पंचनामा बनाया गया। खबर लिखे जाने तक सुबह से लेकर देर शाम तक अवैध रेत खनन को लेकर कार्यवाई जारी रही। एसडीएम ने ग्रामीणों की शिकायत पर कार्यवाही को अंजाम दिया है।

Show More
Back to top button