A2Z सभी खबर सभी जिले की

हिंदू महासम्मेलन की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

सकल हिन्दू समाज के कर्मठ कार्यकर्ता हुए शामिल

नरसिंहगढ़- 11 जनवरी को आयोजित होने वाले हिंदू महासम्मेलन की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन नरसिंह स्टेडियम में किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य सम्मेलन में शामिल होने वाले सकल हिन्दू समाज परिजनों  के समागम, बैठक, भोजन, पानी, सुरक्षा, आने-जाने की व्यवस्था के साथ,जल कलश यात्रा के लिये व्यवस्था और कार्य विभाजन के अनुसार, अलग अलग बस्ती के युवा साथियों की टोलिया बनाई गई है ताकि आयोजन भव्य और अविस्मरणीय बन सके l बैठक को संबोधित करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि- दुनिया को सुरक्षित करने के लिए हिंदुओं का संगठित होना जरूरी है। हिंदू समाज की सुप्त चेतना जागृत होने से यह राष्ट्र सुदृढ़ होगा। दुनिया को सुख शांति का संदेश देकर सुरक्षा प्रदान करने के लिए एकमात्र सनातन धर्म ही वसुधैव कुटुंबकम का उद्घोष करता है। प्रत्येक धार्मिक आयोजन के बाद धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, विश्व का कल्याण हो का भाव मात्र सनातन धर्म में है। बहुत से देशों की संस्कृति नष्ट हो गई। किंतु भारतवर्ष हजारों संघर्षों के बाद भी अपना अस्तित्व और संस्कृति धर्म के सहारे बचा रहा। उसको तोड़ने के लिए विधर्मियों ने षडयंत्र कर हिन्दू समाज को जातियों में बांटने का प्रयास किया । हम सब को विधर्मियों का डट कर सामना करना पड़ेगा। तभी हिंदू समाज और संस्कार की सुरक्षा कर सकेंगे। छात्राओं को नकली कलावा, लॉकेट पहन कर लव जेहाद में फंसाने वालों से अपने बच्चों को बचाने का काम करना होगा।

स्वामी विवेकानंद ने कहा है कि जब कोई एक हिंदू अपना धर्म छोड़ता है तो देश का एक और दुश्मन खड़ा होता है। हम सब को हिंदू बंधुओं जाति भेदभाव छोड़कर एक होने का संकल्प लेने का संदेश दिया l राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अपने शताब्दी वर्ष की शुरुआत हिंदुत्व के विस्तार के संकल्प के साथ करेगा। देशभर में बस्ती और मंडल स्तर पर एक लाख हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें धर्म, समाज और संस्कृति का संरक्षण लक्ष्य रहेगा तथा सामाजिक जीवन में सक्रिय लोगों को जोड़ने और ‘पंच परिवर्तन’ के माध्यम से कुटुंब प्रबोधन, समाज और राष्ट्र निर्माण पर चिंतन समरसता,पर्यावरण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य के माध्यम से भारत को विकास के शिखर पर ले जाने और विश्व गुरु बनाने में हम भूमिका निभा सकते हैं। हिंदुओं को जागने और अपनी शक्ति को जगाने की आवश्यकता है। हिंदू समाज मैं चेतना जागृत होने से यह राष्ट्र सुदृढ़ होगा,  हिंदुत्व की धारा को तेज करने का आह्वान” दुनिया को सुरक्षित करने के लिए हिंदुओं का संगठित होना जरूरी है। हिंदू समाज की सुप्त चेतना जागृत होने से यह राष्ट्र सुदृढ़ होगा। उन्होंने हिंदू समाज में समरसता लाने पर्यावरण का संरक्षण करने स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने का आवाहन किया। हिंदू महासम्मेलन के आयोजन हेतु नगर की बस्तियों में कार्यकर्ताओं द्वारा सकल हिंदू समाज को पीले चावल  वह आमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया तथा आयोजन में सकल हिंदू समाज का सहयोग प्राप्त करने हेतु छतरी चौराहा से संपर्क प्रारंभ कर सभी से सहयोग करने का भी आह्वान किया।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!