
कैमूर जिला में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

कैमूर जिला के रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी गांव में सोमवार को 77 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया इस अवसर पर विभिन्न सरकारी गैर-सरकारी जगहों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया

वही करमचट थाना के थाना परिसर बहुत ही हुलास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया वही सवार पैक्स गोदाम पंचायत भवन और राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भी तिरंगा फहराया गया। झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रगान हुआ और देशभक्ति के नारे लगाए गए
करमचट थाना में थाना प्रभारी पंकज कुमार पासवान ने झंडातोलन किया।
कार्यक्रमों में करमचट थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल दिखे इस दौरान मिठाइयां नाश्ता भोजन वितरण कियागया
बेलाव थाना में थाना प्रभारी चंद्रप्रभा,ने भी झंडा फहराया
प्रखंड की सभी नौ पंचायतों में मुखियाओं ने, सबार पैक्स गोदाम में पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने और सभी विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों ने झंडातोलन किया