A2Z सभी खबर सभी जिले की

भाजपा धार ग्रामीण जिला कार्यालय पर हुआ ध्वजारोहण



रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597



मनावर।। जिला धार ।। आज 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर धार ग्रामीण जिला भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज भाजपा जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार‌ द्वारा फहराया गया। इस पावन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने गणतंत्र दिवस की सभी जिले वासियों को बधाई शुभकामनाएं देते कहा कि हम सभी संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र सेवा के संकल्प को सशक्त करें। साथ ही मंचीय कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष द्वारा भाजपा के राष्ट्रवादी नीतियों पर और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को याद करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया। इस गरिमामय अवसर पर मंचासीन अतिथियों में जिला अध्यक्ष के साथ जिले महामंत्री महेंद्र मेरती, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र परिहार, जिला कार्यालय मंत्री पन्नालाल पाटीदार रहे। मंच संचालन अंकित शुक्ला द्वारा किया गया। आभार जिला महामंत्री महेंद्र मेरती ने माना।

इसके पूर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा जिला टोली के सदस्य बृजेंद्र चौहान, नगीन सोनी, उत्तर विश्वास, जयपाल टैगोर, लोकेश मुकाती, पिंकी वास्केल, महेंद्र कन्नौज, नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, भाजपा वरिष्ठ नेता नारायण सोनी, पार्षद कैलाश राठौड़, नगर मंडल अध्यक्ष मोनु पाटीदार एव जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा धार ग्रामीण जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर द्वारा दी गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!