A2Z सभी खबर सभी जिले की

 

कप्तानगंज – बस्ती

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पिकौरासानी गांव के पास झाड़ी में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

Related Articles

घटना की सूचना मिलते ही कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस प्रत्येक बिंदु पर गहनता से मामले की जांच कर रही है।

प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

मृतक की पहचान रतासी गांव निवासी युवक के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्टर

संतोष कुमार

अखंड भारत न्यूज़
मो0 9565061080

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!