अनूपगढ़ | राजकीय उच्च माध्यमिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल 7 एसजेएम के प्रधानाचार्य कुलदीप बिश्नोई ने गणतंत्र दिवस पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यालय के 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में 100% परिणाम को छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की मेहनत का परिणाम बताया। यह उपलब्धि विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाती है।