A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्रामीण युवाओं के कौशल विकास की दिशा में पहल – आरसेटी डिंडोरी में राजमिस्त्री प्रशिक्षण संपन्न

डिंडोरी, 09 मार्च 2026

डिंडोरी, ग्रामीण युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से Rural Self Employment Training Institutes (आरसेटी) डिंडोरी में संचालित राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन किया गया। यह प्रशिक्षण Central Bank of India के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को निर्माण कार्य से जुड़ी आधुनिक तकनीकों और व्यावहारिक प्रशिक्षण से अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रतिभागियों को ईंट-गारा कार्य, प्लास्टरिंग, निर्माण की मूलभूत तकनीकों के साथ-साथ कार्यस्थल सुरक्षा, लागत प्रबंधन तथा स्वरोजगार से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को व्यावहारिक कौशल के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना रहा।

समापन कार्यक्रम में आरसेटी डिंडोरी के निदेशक एस.एस. समद ने प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलते हैं। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों को अपने कौशल का उपयोग कर स्वरोजगार स्थापित करने और आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में परीक्षक सत्यम सिंह एवं रोहित जायसवाल , जिला डीएम स्किल एनआरएलएम भगत आमों, ट्रेनर महेंद्र परिहार, फैकल्टी कु. दीपिका सिंगौर, ऑफिस असिस्टेंट राधिका पड़वार एवं हंसराज, तथा राम प्रसाद पाराशर की गरिमामयी उपस्थिति रही।उल्लेखनीय है कि सेंट आरसेटी डिंडोरी द्वारा समय-समय पर विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!