A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेश

ग्राम बसकटवा के पास गुरपा-कोडरमा रेलवे ट्रेक के नीचे एक केन बम मिला।

*आज दिनांक 11.06.2024* को थानाध्यक्ष गुरपा थाना को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बसकटवा के पास गुरपा-कोडरमा रेलवे ट्रैक के नीचे एक केन बम पाया गया है।
उक्त सूचना से वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए थानाध्यक्ष, गुरपा थाना, थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल एवं एस0एस0बी0 के साथ तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान उक्त केन बम को सुरक्षित रूप से बरामद किया गया। गया से कोडरमा के बीच *रेल सेवा बिना बाधित हुए सुचारु रूप से जारी है।*
*वरीय पुलिस अधीक्षक, गया* के द्वारा इस कांड को काफी गंभीरता से लेते हुए *अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वजीरगंज* को घटनास्थल के निरीक्षण हेतु निर्देशित करते हुए उनके नेतृत्व में *एक विशेष टीम का गठन* किया गया है, जिसमें थानाध्यक्ष गुरपा, गुरपा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को शामिल किया गया है। इसके साथ ही केन बम को डिफ्यूज करने एवं घटनास्थल के निरीक्षण के लिए बम निरोधक दस्ता एवं डॉग स्क्वायड की टीम को भी भेजा गया। बम निरोधक दस्ता के द्वारा उक्त केन बम को डिफ्यूज कर दिया गया है।
*इस संबंध में गुरपा थाना द्वारा कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।*

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button