A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

सोमवार को हर हर महादेव के नारो से गुंजा तामेश्वर नाथ धाम 

को हर हर महादेव के नारो से गुंजा तामेश्वर नाथ धाम ।

 

विधायक गणेश चौहान पत्नी कानिंदी देवी

व रमापति के साथ जलाभिषेक किया साथ ही साथ लीलावती हास्पिटल के एमडी बुद्धि सागर पान्डेय भी मौजूद रहे

Related Articles

 

महाशिवरात्रि के बाद दूसरे दिन सोमवार को बाबा तामेश्वर नाथ धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। नाथनगर ब्लाक स्थित सभी शिवालयों में हर हर महादेव के नारो की गूंज रही। जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने भव्य मेले का आनंद लिया। प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसके लिए सीआईएसएफ जवानों के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के साथ खास इंतजाम किया गया है।

महाभारत कालीन तामेश्वर नाथ धाम मंदिर में सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यहां जलाभिषेक के बाद मेले में जहां महिलाओं ने घरेलू सामान की खरीदारी की, वहीं मेले में मौत का कुआं झूला और सर्कस आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान पुजारी संदीप गोस्वामी बालकेश भारती विवेकानंद भारती ब्रह्म शंकर भारती पूर्व प्रधान नागेंद्र भारती पुष्पम भारती आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संतोष कुमार

अखंड भारत न्यूज बस्ती

मो0 9565061080

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!