मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
उफनाई पीलाखार नदी, तेज कटान के बीच नदी किनारे खड़े पावर ग्रिड पोल पर मंडराया खतरा!सिंगरौली: क्षतिग्रस्त एसडाईक में फ्लाईएश निस्तारण पर कलेक्टर की सख्ती—तत्काल रोक, दूसरे एसडाईक में होगी व्यवस्था।अपनी सरकार के खिलाफ बैठे बीजेपी नेताओं का धरना समाप्त हुआसीतापुर nh43 की दुर्दशा को लेकर दहाडे अमरजीत भगत,नेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार वाहन को किया रवाना ,*पंचायत सहायकों का हल्ला बोल: 30 हजार मानदेय और स्थायीकरण की मांग, नहीं मानी तो लखनऊ में महाधरना और काम ठप!*बिहार मुजफ्फरपुर शिवहर सीतामढ़ी बीच के खबरबलराम कृषि महोत्सव में 700 से अधिक किसानों ने लिया भागचंद्रशेखर आजाद नगर:- सरकार से भाषण नहीं कागजात चाहिएसंत रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा, समरसता का दिया संदेशउफनाई पीलाखार नदी, तेज कटान के बीच नदी किनारे खड़े पावर ग्रिड पोल पर मंडराया खतरा!सिंगरौली: क्षतिग्रस्त एसडाईक में फ्लाईएश निस्तारण पर कलेक्टर की सख्ती—तत्काल रोक, दूसरे एसडाईक में होगी व्यवस्था।अपनी सरकार के खिलाफ बैठे बीजेपी नेताओं का धरना समाप्त हुआसीतापुर nh43 की दुर्दशा को लेकर दहाडे अमरजीत भगत,नेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार वाहन को किया रवाना ,*पंचायत सहायकों का हल्ला बोल: 30 हजार मानदेय और स्थायीकरण की मांग, नहीं मानी तो लखनऊ में महाधरना और काम ठप!*बिहार मुजफ्फरपुर शिवहर सीतामढ़ी बीच के खबरबलराम कृषि महोत्सव में 700 से अधिक किसानों ने लिया भागचंद्रशेखर आजाद नगर:- सरकार से भाषण नहीं कागजात चाहिएसंत रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा, समरसता का दिया संदेश
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :रोडवेज बस और डंपर की टक्कर के बाद चालक से मारपीट, वीडियो वायरल

हमीरपुर :रोडवेज बस और डंपर की टक्कर के बाद चालक से मारपीट, वीडियो वायरल
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। बिवांर थाना क्षेत्र के छानी मोरम डंप के पास रोडवेज बस और डंपर की टक्कर के बाद जमकर हंगामा हो गया। हादसे के बाद रोडवेज बस के चालक और परिचालक ने डंपर चालक की पिटाई कर दी। इस दौरान बस से उतरे कुछ यात्रियों ने भी डंपर चालक के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। टक्कर के बाद जैसे ही डंपर रुका, रोडवेज चालक और परिचालक ने चालक पर हमला कर दिया। वायरल वीडियो में डंपर चालक को लात-घूंसों और डंडों से पीटते हुए देखा जा सकता है। सूचना मिलने पर थाना बिवांर पुलिस और पीआरवी-112 मौके पर पहुंची तथा दोनों पक्षों को थाने ले गई।मारपीट का शिकार डंपर चालक की पहचान अनुराग निवासी ग्राम रामपुर, थाना सजेती, जनपद कानपुर के रूप में हुई है। वहीं रोडवेज बस चालक का नाम सुरेन्द्र और परिचालक का नाम गौरव बताया गया है।पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी भी पक्ष ने लिखित तहरीर नहीं दी। बाद में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया, जिसके बाद उन्हें थाने से जाने दिया गया। मीडिया सेल के अनुसार, मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।