

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर।।जिला धार।। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या को मतदाता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला धार ग्रामीण कार्यालय पर युवा मतदाता संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान युवा मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने एवं लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका पर संवाद का आयोजन किया गया। आयोजन में अतिथि के रूप में पूर्व नपा अध्यक्ष, भाजपा के जिला कार्यालय मंत्री पन्नालाल पाटीदार, जिला मंत्री लोकेश मुकाती, मंडल अध्यक्ष मोनू पाटीदार, महामंत्री अमित शर्मा उपस्थित रहे। इस दौरान पन्नालाल मतदाताओं को गांव में पूर्व में होने वाले मतदान और वर्तमान एवं से मतदान पर विस्तार से जानकारी दी गई। मंडल अध्यक्ष मोनू पाटीदार द्वारा युवाओं को सक्रियता के साथ चुनाव में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। जिला मंत्री लोकेशन प्राचीन द्वारा सरकार की योजनाओं और कार्यों पर जानकारी दीजिए। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन अंकित शुक्ला द्वारा किया गया।
मतदाता दिवस पर भाजपा कार्यालय पर योगेंद्र पवार, राहुल राठौर, यशराज तोमर, सुमित सोलंकी, पियूष पाटीदार, नितेश तोमर, हरिओम पाटीदार, मोहित पाटीदार सहित भारी तादाद में युवा उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा धार ग्रामीण जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर दी।