A2Z सभी खबर सभी जिले की

विद्योदय परिसर में 77 वें गणतंत्र दिवस की धूम



रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। स्थानीय विद्योदय इंटरनेशनल स्कूल एवं विद्योदय महाविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप में विद्योदय परिसर में भारत देश के 77 वें गणतंत्र दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्योदय शिक्षण समिति के संचालक डॉ. नीलेश रावका, विपुल गंगवाल, आशीष गंगवाल, विवेक बड़जात्या, आयुष जैन, श्याम गुप्ता, नितिन नामदेव, द्वारा मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं आशीष गंगवाल ने ध्वजा-रोहण कर रंगारंग कार्यक्रम को गति प्रदान की।

इस अवसर पर संस्था सचिव विपुल गंगवाल द्वारा विद्यार्थियों को अपने स्वयं के लिए, परिवार के लिए, समाज के लिए एवं राष्ट्र के लिए सदैव सकारात्मक सोचते हुए प्रगतिशील विचारों को आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया साथ ही सीए आयुष जैन द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों के साथ-साथ देश के प्रति कृतज्ञता भाव रखने हेतु प्रेरित किया।

विद्योदय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय वाघे द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा रखते हुए अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत रहने हेतु प्रेरित किया। विद्योदय इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य हेमंत भैरम द्वारा भारतीय संविधान के निर्माण एवं उसको संपूर्ण भारतवर्ष में लागू करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

इस कार्यक्रम में छोटे-छोटे विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रभक्ति से प्रेरित अत्यंत मनमोहक गीत प्रस्तुत किये, तो विभिन्न विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताएं एवं भाव व्यक्त किए गए। इस अवसर पर विद्यालय एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न खेलों में जिला एवं संभाग स्तर पर संस्थाओं का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विद्योदय शिक्षण समिति के संचालक मंडल द्वारा विद्यार्थियों को खेलों में अपने-अपने कौशलों में पारंगत करने के उद्देश्यों से खेल अकादमी प्रारंभ कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।कार्यक्रम के दौरान नए स्पोर्ट्स ग्राउंड पर इंटर हाउस क्रिकेट मैच का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आभार के.एल. बर्फा द्वारा व्यक्त किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!