A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:जानवरों को पत्ती लेने गए युवक की नाले में डूबकर मौत

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। दोपहर को बकरियों को पत्तियां लेने गया युवक पेड़ से पत्तियां काटते समय असंतुलित होकर करोड़न नाले में गिर गया। गहराई अधिक होने तथा तैरने में असमर्थ युवक नाले में डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक दो भाई एक बहन में दूसरे नंबर का था। मृतक का पिता फैक्ट्री एरिया में किसी फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है।

बांकी मार्ग की काशीराम कॉलोनी का निवासी जावेद 19 वर्ष पुत्र लतीफ खान शनिवार को करीब 11:00 बजे मां सजनियां को यह बताकर घर से निकला था कि वह बकरियों को पत्तियां लाने जा रहा है घर से वह सीधे कॉलोनी के सामने बहने वाले कडोरन नाले के किनारे पहुंचा और नाले के किनारे खड़े पेड़ से लघ्घा से पत्तियां काटने लगा। संतुलंन बिगड़ जाने से यह नाले में गिरकर डूबने लगा नाले किनारे शौच करने गए युवक ने उसे डूबता देखकर दौड़ते हुए कॉलोनी आए और सूचना दी। सूचना पाकर मृतक की मां सजनियां बड़े बेटे साबिर के साथ मौके पर पहुंची लेकिन जब तक उसकी डूबने से मौत हो गई थी और शव पानी में उतरा रहा था। पड़ोसियों ने घटना की सूचना डायल 112 एवं थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button