
अमाव विद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम में थाना अध्यक्ष रहे मौजूद

रूपेश कुमार दुबे कैमूर-रामपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय अमाव में शनिवार को छात्र-छात्राओं की आत्मरक्षा और कानूनी जागरूकता पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजीत कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इस अवसर पर सबार थाना के थाना अध्यक्ष पंकज कुमार और प्राची कुमारी उपस्थित रहीं वही करमचट थाना पुलिस के टीम में छात्राओं और महिला के सुरक्षा से जुड़े अभया ब्रिगेड अभियान की विस्तृत जानकारी दी वही छात्राओं और महिला के अपराध से संबंधित नए कानूनों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक जागरुक करते हुए बताया गया जिसने बाल विवाह घरेलू हिंसा पॉक्सो पॉश और नए आपराधिक कानूनों के बारे में सरल भाषा में बताया गया वही आपातकालीन नंबर 112 और महिला हेल्पलाइन की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला गया थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने अपने संबोधन में नशे के दुष्प्रभाव और बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता व्यक्त किए उन्होंने छात्र-छात्राओं को सतर्क होने की सलाह देते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी और बताया कि किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है थानाध्यक्ष ने विशेष रूप से छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे 24 घंटे पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकते हैं उन्होंने आपातकालीन नंबर 112 के साथ-साथ अपना मोबाइल नंबर भी छात्राओं को उपलब्ध कराया और किसी भी समस्या में निसंकोच कॉल करने का आग्रह किया उन्होंने कहा कि पुलिस उनकी मित्र है