A2Z सभी खबर सभी जिले की

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर वर्मा परिवार ने कराया अन्नदान 430 गरीबों, जरूरतमंदों व मरीजों को प्रेमपूर्वक परोसा भोजन। हॉस्पिटल से आए परिजनों को दरिया भेट की 

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर वर्मा परिवार ने कराया अन्नदान

430 गरीबों, जरूरतमंदों व मरीजों को प्रेमपूर्वक परोसा भोजन।

हॉस्पिटल से आए परिजनों को दरिया भेट की

 

Related Articles

राहुल सेन मांडव

मो 9669141814

 

धार न्यूज।सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या के पावन अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं धार के विकास पुरुष विक्रम वर्मा तथा धार विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा ने परिवार एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गरीब, जरूरतमंद एवं मरीज परिवारों को निःशुल्क भोजन करवाकर पुण्य का कार्य किया।

सुबह नियत समय पर वर्मा परिवार रसोई पहुंचा, जहां सर्वप्रथम उन्होंने सर्व पितरों की मोक्ष-शांति की कामना करते हुए धूप, दीप एवं भोग अर्पित किया। तत्पश्चात गाय, स्वान एवं पक्षियों को भोजन कराकर प्रकृति के इस क्रम को भी निभाया।

 

इस अवसर पर लायंस क्लब धार द्वारा संचालित दीनदयाल रसोई में वर्मा परिवार के सहयोग से विशेष भोजन—गुलाब जामुन, खीर, पूरी, दाल, चावल, सब्जी एवं भुजिया—का प्रसाद स्वरूप वितरण किया गया। लगभग 430 गरीब, जरूरतमंद एवं मरीज परिवारों को प्रेमपूर्वक भोजन परोसा गया।वर्मा परिवार सहित सभी आगंतुकों ने भोजन प्रसादी भी रसोई में ग्रहण की।

कार्यक्रम में विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने अस्पताल से आए 25 मरीजों एवं उनके परिजनों को दरियाँ (चादरें) भेंट कीं। साथ ही, रसोई में उपस्थित ब्राह्मण जनों का तिलक कर दक्षिणा देकर सम्मान किया।

इस पुनीत अवसर पर रोगी कल्याण समिति सदस्य वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, कॉलेज जनभागीदारी समिति अध्यक्ष दीपक बीडकर, पार्षद प्रतिनिधि हुकुम लश्करी, शिव पटेल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ममता जोशी, भाजयुमो के देवेंद्र रावल, मंडल अध्यक्ष विशाल निगम, पूर्व मंडल अध्यक्ष नितेश अग्रवाल, अंकित भावसार, जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, वरिष्ठ पार्टी सदस्य प्रकाश जैन, मोहन जोशी, अनिल जैन बाबा, रॉकी आहूजा, प्रफुल्ल जोशी सहित अनेक सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सेवा कार्य में सहयोग किया।

 

लायंस क्लब धार से रसोई संचालिका लायन हेमा जोशी ने बताया कि वर्मा परिवार प्रत्येक वर्ष अमावस्या को यहां आकर सेवा कार्य करता है और गरीबों की सेवा को ही अपनी सच्ची श्रद्धांजलि मानता है। इस आयोजन के लिए भी वर्मा परिवार में निर्धारित दान राशि रसोई में भेंट की एवं सभी हितग्राहियों को निशुल्क कराया।

 

अंत में विक्रम वर्मा एवं विधायक नीना वर्मा ने लायंस क्लब और हेमा जोशी को दीनदयाल रसोई के पिछले 9 वर्षों से निरंतर एवं सफल संचालन के लिए हृदय से बधाई दी तथा रसोई की व्यवस्थाओं और समस्याओं की जानकारी लेकर उनके समाधान का आश्वासन दिया।

प्रेस को यह जानकारी लायंस क्लब के राजीव जोशी ने दी

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!