

हमीरपुर से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर। राठ थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई। ग्राम ज्ञान श्याबरी में छोटे भाई ने कथित रूप से बड़े भाई की धारदार हथियार (बांका) से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान श्याम बिहारी पुत्र स्वर्गीय स्वामीदीन के रूप में हुई है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे कथित रूप से एक महिला से जुड़े प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि छोटे भाई हरदयाल पुत्र स्वर्गीय स्वामीदीन ने बड़े भाई को कथित रूप से महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख आपा खो दिया, जिसके बाद दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ और हरदयाल ने धारदार हथियार से हमला कर श्याम बिहारी की हत्या कर दी।घटना की सूचना मिलते ही राठ थाना पुलिस और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस हत्या से पूरे गांव में दहशत और सनसनी का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।