
10 मार्च, 2026
डिंडौरी जिले के विकासखंड समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पडरिया-03 में मंगलवार, 10 मार्च 2026 को क्लस्टर स्तरीय “संकल्प से समाधान अभियान” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया गया।
जानकारी के अनुसार पडरिया-03 क्लस्टर अंतर्गत 12 ग्राम पंचायतों से कुल 1683 आवेदन ऑनलाइन दर्ज किए गए, जिनका निराकरण करते हुए हितलाभ वितरण सुनिश्चित किया गया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती नीतू लखन बर्मन, सरपंच ग्राम पंचायत पडरिया-03 माधव सिंह तेकाम, झांकी से गणेश कुमार मार्को, मझगांव से शिवकुमार, बिलाईखार से कमल प्रसाद कुशराम सहित खंड एवं क्लस्टर स्तर के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।