A2Z सभी खबर सभी जिले की

ललिता देवी के लिए पुलिसकर्मी बने भाई

1.61 लाख रुपये का मायरा भरकर पुलिस ने किया सम्मान

बानसूर वृत्त क्षेत्र के पुलिस थाना नारायणपुर ने एक ऐतिहासिक मायरा भरा । ललिता देवी, जो लगभग 40 वर्षों से थाने पर सफाई का कार्य कर रही थी, की दो बेटियों की शादी में पुलिसकर्मियों ने भाई बनकर मायरा भरा।

ललिता देवी के मायरा भरने के लिए कोई भाई नहीं था, जिस पर पुलिसकर्मी आगे आए और उन्होंने मायरे में 1,61,000/ रुपये (एक लाख इकसठ हजार रुपये) नगद, दो सिलाई मशीन, दोनो बेटियो के 5-5 जोडी कपडे और सम्पुर्ण परिवार के कपडे भेंट किए।

इस अवसर पर उप-महानिरीक्षक पुलिस, सह-पुलिस अधीक्षक जिला कोटपूतली-बहरोड देवेन्द्र विश्नोई IPS, नाजिम अली खान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटपूतली, मेघा गोयल आरपीएस वृताधिकारी बानसूर और रोहिताश पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना नारायणपुर उपस्थित थे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!