अयोध्या
रामनवमी पर अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रविवार से स्पेशल बस सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। इसके लिए नयाघाट पर अस्थायी बस स्टेशन बनाया गया है। यहां से 20 अप्रैल तक अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी और अकबरपुर डिपो की 120 बसें गोरखपुर, गोंडा, बस्ती, अकबरपुर, आजमगढ़, भिटरिया व लखनऊ से अयोध्या के बीच आएंगी और जाएंगी। आरएम विमल राजन ने बताया कि सभी के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं।
2,521 Less than a minute


