A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

दादी को हल्दी लगाकर महिलाओ ने ध्वज-कलश अर्पित किया

रिपोर्टर विवेक सिनहा

वाराणसी उत्तरप्रदेश

वाराणसी। राणी सती दादी धाम समिति रामकटोरा के नेतृत्व में 13 दिवसीय मंगल कलश ध्वजा प्रभात फेरी के 10वें दिन सोमवार को प्रातःकाल दादी के जयकारों से काशी जीवनदायिनी गौशाला गूंज उठी। भक्तों ने दादी का हल्दी उत्सव मनाया। दादी हल्दी लगाकर ध्वज व कलश अर्पित किए। इसके पूर्व प्रातःकाल गौशाला के मैदान से प्रभात फेरी निकली। रंग-बिरंगे फूलों से सजी झांकी व कलश व ध्वजा का पूजन अर्चन कर संस्था के अध्यक्ष रमेश कुमार चौधरी व मंत्री निधि देव अग्रवाल ने प्रभात फेरी का शुभारंभ किया। रवि बूबना वीरेंद्र अग्रवाल, आनंद तुलस्यान, सुरेश तुलस्यान, शरद शाह, संजय झुनझुनवाला, अशोक सराफ आदि भजन गाते चले तो महिलाओं ने कलश व बच्चों तथा युवाओं ने ध्वजा लिए चल रहे थे। मार्ग में जगह-जगह दादी की आरती की गई, भक्तों ने पुष्पवर्षा की। लोहटिया, कबीरचौरा, लहुराबीर होते प्रभात फेरी रामकटोरा स्थित दादी धाम मंदिर पहुंची। वहां कलश व ध्वजा-दादी के चरणों में अर्पित की गई तत्पश्चात वरुण शाखा की शैली तुलस्यान, पूजा बंसल के संयोजन मे, शशि बुबना, बीना अग्रवाल, अनीता तुलस्यान, शिखा अग्रवाल व समाज की अन्य महिलाओं ने नाचते गाते दादी को हल्दी लगाई व मंगल गीत गाए। संस्था के मंत्री निधि देव अग्रवाल के नेतृत्व में सामूहिक दादी चालीसा का पाठ हुआ। सहयोग में संस्था के अध्यक्ष रमेश कुमार चौधरी, महामंत्री निधि देव अग्रवाल, मनोज बजाज, विश्वनाथ झुनझुनवाला, महेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, रघु देव अग्रवाल, राजेश तुलस्यान, महेश टेकरीवाल, कौशल जालान आदि लोग शामिल थे। संस्था के सुरेश तुलस्यान ने बताया कि 13 नवंबर को सुबह 7:00 बजे गोल घर स्थित जीवनदायनी गौशाला से विशाल शोभा यात्रा निक

Add content here
Add content here
लेगी।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!