A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिटी क्लब में रही डांडिया उत्सव की धूम

अलीगढ़ न्यूज

दोस्तों की महफ़िल ” ने झूमकर मां का किया गुणगान
अलीगढ़। शारदीय नवरात्रि महोत्सव का रंग , मां दुर्गा की भक्ति में रमी महिलाओं में खूब चढ़ा दिख रहा है। मंगलवार को रंग बिरंगे परिधानों को पहने महिलाओं ने डांडिया गीतों पर जमकर नृत्य किया।मौका था दोस्तों की महफ़िल संस्था द्वारा स्थानीय होटल धीरज पैलेस स्थित सिटी क्लब में आयोजित डांडिया उत्सव का जिसमें अनेकों महिलाओं ने प्रतिभाग कर व्रत के भोजन का भी आनंद लिया।
उक्त जानकारी देते हुए संयोजिका नीमा वर्मा ने बताया कि संस्था दोस्तों की महफ़िल द्वारा आयोजित डांडिया उत्सव में भारतीय परिधानों में सज धज कर….  आए नवरात्रे मैया के… , ढोली तारों ढोल बाजे…  , ओढ़नी उड़े तो… ; गरबे की रात है… दर्शन मां के होंगे .. आदि गीतों पर डांडिया नृत्य किया। सभी ने पूरे उत्साह और जोश के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।इस दौरान वंदना गुप्ता,रेणु वर्मा,लक्ष्मी वर्मा,कंचन वर्मा,नीतू सक्सैना,ममता वर्मा,मीनाक्षी,संध्या माथुर,सविता, रूपाली,डॉली आदि की प्रस्तुति को खूब सराहना मिली।
वहीं, अलीगढ़ सिटी क्लब की सचिव काजल धीरज ने इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों को भारतीय संस्कृति से जोड़े रखने बाला बताया।साथ ही बताया कि सिटी क्लब में ऐसे कार्यक्रमों को प्राथमिकता के साथ आयोजित करवाया जाता है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!