A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशमथुरा

छटीकरा से नशा माफिया गिरफ्तार

छटीकरा से नशा माफिया गिरफ्तार

मथुरा । थाना जैंत पुलिस और एसओजी टीम ने मादक पदार्थ की बिक्री करने के मामले में छटीकरा से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को थाना जैंत के प्रभारी अजय कुमार वर्मा, थाना जमुना पार के इंस्पेक्टर अवदेश कुमार जादौन,थाना जैंत के उपनिरीक्षक कमल सिंह यादव,उपनिरीक्षक राकेश चौहान,उपनिरीक्षक पवन कुमार चौहान ने छटीकरा बीज गोदाम के समीप से धर्म सिंह पुत्र लोहरे,संजय सिंह पुत्र श्याम सिंह,गोपाल पुत्र रामबाबू,संजय उर्फ टोंटा पुत्र देवीराम निवासीगण गांव छटीकरा थाना जैंत को 500 ग्राम नशीला पाउडर एल्प्रा जोलम समेत गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी जैंत अजय कुमार वर्मा ने बताया कि लंबे समय से छटीकरा में खुलेआम नशा बिक्री होने की सूचना मिल रही थी। सूचना की जांच करवाई गई सूचना सही पाए जाने पर चार लोगों को गिरफ्तार कर चालान करने के बाद न्यायलय में पेश कर दिया गया है। किसी भी सूरत पर नशे का कारोबार नहीं होने दिया जाएगा।

राजकुमार गुप्ता

जिला संवाददाता मथुरा

Related Articles
Show More
Back to top button