
बानसूर पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस थाना बानसूर की टीम ने अवैध शराब की बिक्री में शामिल आरोपी पुरण पुत्र शिवलाल जाति हरिजन (उम्र 29 साल) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से कुल 48 पव्वे अवैध देशी शराब जब्त की गई।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जिला कोटपूतली बहरोड़ सत्याीर सिंह (आईपीएस) और महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज जयपुर राहुल प्रकाश (आईपीएस) के निर्देशन में की गई। निरीक्षक थाना बानसूर राजेश कुमार पुलिस आरपीएस वृत्ताधिकारी वृत बानसूर के नेतृत्व में टीम गठित कर निर्देश दिए गए थे।