A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरे
Trending

फर्जी दस्तावेजों से बैनामा करने पहुंचे युवक , मुकदमा

जिला संवाददाता

फर्जी दस्तावेजों से बैनामा करने पहुंचे युवक , मुकदमा

गभाना । फर्जी दस्तावेजों से जमीन का बैनामा कराने आए युवकों पर शक होने पर पकड़े जाने के डर से वह भाग गए । भागते समय कुछ दस्तावेज गिर गए । जिसके आधार पर तीन आरोपियों की जानकारी मिली है । पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । लोधा क्षेत्र के जिरौली डोर के रामेश्वर दयाल सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र के गांव कोटा में खाता संख्या 00292 गाटा संख्या 375 रकबा 1.3220 हेक्टेयर को क्रय करने के लिए संदीप सिंह से जमीन बेचने के संबंध में बात हुई । संदीप ने बताया कि जमीन मालिक शिशुपाल , रामकुमार , पवन कुमार , सुनील आदि उनके रिश्तेदार हैं । रामेश्वर दयाल ने बताया कि उन्होंने जमीन खरीदने के लिए एडवांस में पांच लाख रुपये नकद व 50 हजार का चेक दिया था । तहसील गभाना आकर बैनामा की बात तय हुई । विक्रेता बन कर आए लोगों पर शक हुआ तो उनके दस्तावेज चेक किए गए । इसी बीच विक्रेता दस्तावेज छोड़ कर अचानक भाग गए ।

Related Articles
Show More
Back to top button