A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेमंडला

हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज से शिवम यादव की रिपोर्ट
दिनांक 26/04/2024 को रिपोर्टकर्ता निवासी ग्राम कोहानी पुलिस चौकी मनेरी थाना बीजाडांडी जिला मंड़ला ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 26/04/2024 आऱोपी जोरा उर्फ जोराबल यादव पिता दुखिया यादव उम्र 40 साल निवासी ग्राम कोहानी चक्की टोला पुलिस चौकी मनेरी थाना बीजाडांडी जिला मंड़ला ने लम्मू यादव पिता श्री दुर्गलाल यादव उम्र 48 साल निवासी ग्राम कोहानी पुलिस चौकी मनेरी थाना बीजाडांडी जिला मंडला को बांस के डन्डे से सिर पर जान से मारने की नियत से मारकर हत्या कर दी है। उक्त रिपोर्ट पर से थाना बीजाडांडी मे आऱोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 118/2024 धारा 302, 294, 506 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । आरोपी जोरा यादव जो कि घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहा था जिसकी तलाश लगातार पुलिस द्वारा की जा रही थी। तलाशी के दौरान थाना निवास पुलिस को भी इसकी सूचना दी गयी थी। थाना निवास पुलिस के सहयोग से थाना बीजाडांडी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आज दिनांक को माननीय न्यायालय निवास पेश किया गया है।

*सराहीन भूमिकाः-* उक्त कार्यवाही में उनि पंकज विश्वकर्मा, उनि राम किशोर माथरे, उनि पुनीत बाजपेई, उनि साबीर खान, प्रधान आरक्षक नारायण उइके, प्र.आर. रवीन्द्र मरावी, आर. अनुपम तिवारी, आर. आनंद कोरी, आर. कैलाश उपाध्याय, आर. 627 रोहित कुमार कुशवाहा, आर. प्रशांत अवस्थी, आर. आलोक मरावी, आऱ. रोहित सिंगौर, आर. देवेन्द्र धुर्वे, आर. पंचम धुर्वे, आर. जय सिंह, म.आर. संगीता , म.आऱ. सनीता तेकाम, म.आऱ. आरती मल्लाह, आर. जवाहार विशिवकर्मा की विशेष भूमिका रही ।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!